Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी राजीव कुमार से पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आगामी 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
संदेशखाली। राशन भ्रष्टाचार मामले में पहले से ही तृणमूल नेता शेख शाहजहां का फरार चल रहा है। इस बार शाहजहां के खिलाफ तृणमूल पार्टी कार्यालय के अंदर महिलाओं से बलात्कार करने आरोप लगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी राजीव कुमार से पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है। आगामी 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
उलीखनीय है कि संदेशखाली की महिलाएं शाहजहां, शिबू हाजरा, उत्तम सरदार और कई अन्य लोगों के खिलाफ सड़क पर उतर आई हैं। उनके मुताबिक, शेख शाहजहां अकेले नहीं हैं, गांव में और भी कई गुंडे हैं, जिनकी लगातार प्रतरणा हर सीमा हो लांघ चुकी है। गुरुवार को गांव की महिलाओं ने मिडिया के समाने आरोप लगाया था कि शेख शाहजहां के लोग महिलाओं को रात को पार्टी कार्यालय में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर महिलाओं के परिवारवालों के साथ मारपीट की जाती है। ऐसा बहुत दिनों से हो रहा है। शेख शाहजहां के गुंडे हिन्दू महिलाओं को अपने मनोरंजन के लिए ले पार्टी कार्यालय में ले जाते हैं और जब तक उनका मन नहीं भरता तब तक महिलाओं की रिहाई नहीं होती। शाहजहां के गुंडे पहले आकार महिलाओं को देख जाते हैं। इसके बाद उन्हें पार्टी कार्यालय में बुलाया जाता है।